भोर में जागने के फ़ायदे

सुबह जल्दी जागने के कई फ़ायदे हैं | अगर कोई व्यक्ति सुबह 4 से 5 बजे के बीच बिस्तर छोड़ देता है, तो स्वत: उसके जीवन की कई स्वास्थ्य समस्याओं का समस्याओं का समाधान हो जाता है | आइए जानते हैं कि सुबह जल्दी जागने के 3 बड़े लाभ क्या हैं - 

* भोर की बेला 24 घंटो में सबसे अधिक सुंदर होती है और जो व्यक्ति दिन भर के सबसे मनोरम समय से अपने दिन भर के सबसे मनोरम समय से अपने दिन की शुरआत करता है, उसका मन स्वाभाविक तौर पर प्रसत्र रहता है | 

* सुबह का यह समय मल - मूत्र त्याग के लिए सर्वाधिक उचित है | जिन्हें जल्दी जगने की आदत नहीं रहती, उन्हें शुरआत हे थोड़ी परेशानी हो सकती है, पर कुछ दिनों के अभ्यास से नई आदत पद जाती है | देर से उठने वाले देर तक अपने शरीर में मल - मूत्र को रोके रहते हैं | इसका शरीर पर प्रतिकूल असर पड़ता है | 

* सुबह जल्दी उठने से दिनचर्या सुव्यवस्थित हो जाती है और व्यक्ति को व्यायाम, नाश्ते और खुद का ख्याल रखने के लिए उचित समय मिल पाता है | साथ ही व्यक्ति किसी हड़बड़ी में नहीं रहता और तनाव मुक्त होकर अपनी दैनिक गतिविधियाँ शुरू करता है | 

* ध्यान देने वाली बात यह भी है दिन की शुरुआत अगर भोर में जल्द हो तो व्यक्ति रात में देर तक नहीं जागता, इससे व्यक्ति की पूरी दिनचर्या प्राकृतिक जीवन - शैली का अनुसरण करती है और व्यक्ति आधि - व्याधि से बहुत हद तक मुक्त रहता है | 

''लोग अपने स्वास्थ्य को धन कमाने में खर्च कर देते हैं और फिर स्वास्थ्य को वापस पाने के लिए धन खर्च करते हैं |'' - ए.जे. मटेरी 

 

Comments