चर्चित शब्द

कैम्ब्रिज एनालिटिका 

 

चर्चा में क्यों - करीब 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारियां लीक करने के मामले में फेसबुक के साथ-साथ अमेरिका फर्म कैम्ब्रिज एनालिटिक को भी लिप्त माना जा रहा है। 

परिचय - कैम्ब्रिज एनालिटिका अमेरिका की एक डाटा एनालिसिस फर्म है। यह पहली बार चर्चा में तब आई जब इसने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप के लिए काम किया था। वर्ष 2016 में ट्रंप की जीत का श्रेय इसे भी दिया गया था। कैम्ब्रिज एनालिटिका राजनीतिक और कार्पोरेट सेक्टर के ग्राहकों को लक्ष्य आधारित एडवरटाइजिंग के साथ अन्य डेटा संबंधी सेवाएं देती है। फेसबुक डेटा लीक का खुलासा करने वाले क्रिस्टोफर वायली ने कहा है कि कैम्ब्रिज एनालिटिका भारत में बड़े पैमाने पर काम करती थी। 

गार्जियन और न्यूयॉर्क टाइम्स ने खुलासा किया था कि ट्रम्प कैंपेन से जुड़ी फर्म एनालिटिका ने 2014 में फेसबुक यूजर्स का डेटा गलत तरीके से हासिल किया था। फेसबुक को इस बारे में जानकारी थी, लेकिन उसने यूजर्स को अलर्ट नहीं किया। फेसबुक ने एनालिटिका को अपने प्लेटफॉर्म से सस्पेंड कर दिया था और ये भरोसा भी दिलाया था कि फर्म ने डेटा डिलीट कर दिया है। लेकिन,ऐसा हुआ नहीं।

Comments