हृदय रोग

साठ पार होने पर ब्रिस्क वॉक देगी हृदय रोग में लाभ -

ऐसी महिलाएं जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है और वे रोजाना ब्रिस्क वॉक करती हैं तो उनमें हृदय रोग होने की आशंका कम हो जाती है। ऐसा एक शोध में सामने आया है। मैसाच्युसेट्स के सेंट विंसेंट हॉस्पिटल में हुए शोध के अनुसार रोजाना 40 मिनट की ब्रिस्क वॉक खासकर बुजुर्ग महिलाओं में हृदय रोगों की आशंका को कम करती है। ऐसा करने पर करीब 38 फीसदी तक हृदय रोगों की आशंका कम हो जाती है।


Comments