स्ट्रेस

तब बुरी खबर से स्ट्रेस नहीं होगा - कुछ लोग तूफान, भूकंप, ट्रेन एक्सीडेंट या आतंकी हमलों जैसी खबरें सुनकर बेहद विचलित हो जाते हैं। इससे इनका बीपी बढ़ जाता है, डिप्रेशन हो जाता है और अनमने से हो जाते हैं। बुरी खबरों के इस बुरे असर से बचने के लिए कुछ उपाय अपनाने चाहिए-

खबरें सुनने तभी बैठें जब आप आराम के मूड में हों और पॉजिटिव महसूस कर रहे हों। इससे आप तुरंत ओवररिएक्ट नहीं करेंगे। 

खबरें तब पढ़ें या सुनें जब आप उन्हें पूरा ध्यान लगाकर देख-पढ़ सकें। इससे आप उन पर तर्क संगत विचार कर पाएंगे। 

दुर्घटना के शिकार लोगों के दर्द की कल्पना करके अपना जी जलाने से कोई फायदा नहीं होगा, बल्कि आपको वे उपाय सोचने चाहिए, जो आप उनकी तकलीफ दूर करने के लिए कर सकते हैं। जैसे किसी विश्वसनीय संस्था को डोनेशन, प्रधानमंत्री कोष में चंदा आदि। 

हर रोज कुछ काम करने की ठानें, जो आप अपने स्तर पर कर सकते हैं। किसी बीमार की तीमारदारी, गरीब की मदद, पक्षियों को दाना आदि। 

Comments