ऐसे खाएंगे सब्जियां तो भरपूर मिलेगा पोषण,

ऐसे खाएंगे सब्जियां तो भरपूर मिलेगा पोषण, रहेंगे फिट 

क्या आप भी मानते हैं कि सब्जियों को पोषक से उनमे उपलब्ध  पोषक तत्व कम हो जाते हैं ? यानी कच्ची सब्जियों सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी होती हैं। लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं है। कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं जिन्हें कच्चा खाने की बजाय पकाना और कुछ सब्जियों को कच्चा खाना ही सेहत के लिए लाभकारी होता है। 


 

गाजर :- गाजर को पकाने पर इससे बीटा केरोटीन अच्छी तरह निकलता है, जो विटामिन हमारे शरीर में जाकर विटामिन ए में बदल जाता है। हालांकि ज्यादातर लोग गाजर को कच्चा ही खाना पसंद करते हैं लेकिन हलका सा पकाने पर इसमें मौजूद पोषण और बढ़ जाता है। 

 

टमाटर :- अक्सर सलाद में या यूं ही लोग कच्चा टमाटर खाना पसंद करते हैं और इसे सेहत के लिए लाभकारी भी मानते हैं। दरअसल टमाटर में लाइकोपीन तत्व के साथ ही एंटीऑकिसडेंट भी होते हैं जो पकाने पर अच्छी तरह से रिलीज होते हैं। गर्म करने पर इसकी कोशिकाओं की दीवार टूट जाती है जिससे हमारा शरीर लाइकोपीन को आसानी से अवशोषित कर लेता है। 

 

मशरूम :- एक कप पके हुए मशरूम में मसल्स बनाने वाले पोटेशियम, दिल को मजबूत रखने वाले नियासिन, इम्यूनिटी बढ़ाने वाले मैगिनशियम की पर्याप्त मात्रा होती है। हालांकि इनमें कुछ मात्रा में टॉकिसन्स भी पाए जाते हैं जो पकाने से नष्ट  जाते हैं। ऐसे में इन्हें कच्चे की बजाय पका कर खाना ही सेहत के लिए अच्छा होता है। 



 

चुकदंर :- यह कच्चा खाना ही लाभकारी होता है। पकाने  पर इसमें मौजूद 25 फीसदी फॉलेट तत्व नष्ट  जाता है। ऐसे में इसे कच्चा खाना चाहिए चाहिए। लहसुन और प्याज के पोषक तत्व भी पकाने से कम हो जाते हैं। 


 

लाल और पीली मिर्च :- विटामिन सी का यह अच्छे स्रोत होते हैं। इन्हें पकाने पर विटामिन सी का अपघटन हो जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं। 


 

गोभी :- कई बार कुछ डिशेज या सलाद में कच्ची पत्तागोभी या ब्रोकली ला इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इन्हें पकाकर खाना ज्यादा लाभदायक होता है। दरअसल पकाने से इन्हें पचाना आसान होता है। साथ ही थायराइड की समस्या होने पर इन्हें कच्चे रूप में सेवन करना हानिकारक होता है। 


Comments