सूरजमुखी

सूरजमुखी के बीज के फायदे :- सूरजमुखी के बीज शरीर में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने के साथ सेहतमंद भी रखते हैं। इनमें जरूरी फैटी एसिड मौजूद होने के अलावा विटामिन और मिनरल होते हैं, जो शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे में इन्हें अपनी डाइट कुछ इस तरह से शामिल कर सकते हैं-


 

सूरजमुखी के बीज का मक्खन बनाने के लिए तीन प्रमुख चीजों, सूरजमुखी के बीज, समुद्री नमक और क्रीमी बनाने के लिए इसमें सूरजमुखी का तेल भी मिलाया जा सकता है। यह दूध और पीनट बटर का अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं। 

इसके बीज किसी भी मुख्य भी व्यंजन जैसे, मिक्स वेजिटेबल आदि में डालें जा सकते हैं या इन्हें सलाद, पास्ता में स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने डाल कर खाया सकता है। 

सूरजमुखी के बीजों को भूनकर या नमकीन बनाकर ले सकते हैं। यह पौष्टिता बढ़ाने के साथ सेहतमंद भी रखते हैं। 

सूरजमुखी के बीज का पाउडर या आटा केक, मफिन और ब्रेड बेटर में भी मिलाया जा सकता है। साथ ही पौष्टिता को बढ़ाएगा। 

सूरजमुखी के बीजों को आप चिवड़ा में डाल सकती हैं, जो नाश्ते का बेहतरीन विकल्प होता है।

Comments