आधार

चर्चित शब्द - आधार 

चर्चा में क्यों - ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने पहली बार हिंदी वर्ड ऑफ द ईयर के रूप में आधार को चुना है। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में आधार को औपचारिक रूप से डिक्शनरी के लिए वर्ष का हिंदी शब्द घोषित किया गया। 


 

परिचय - आधार को भारत में विशिष्ट पहचान संख्या के रूप में जाना जाता है हलाकि हिंदी भाषियों के लिए नया नहीं है लेकिन केंद्र सरकार और बैंक खातों और मोबाईल नंबर को आधार के साथ जोड़ने के लिए कहा गया है। इस मुद्दे पर छिड़ी बहस ने वैशिवक स्तर लोगों का ध्यानाकर्षण किया।  ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि वर्ष का हिंदी शब्द वह है जिसने बीते 12 महीनों में सबसे ज्यादा ध्यान आकृष्ट किया हो। जो पूरे साल हुई घटनाओं, राजनीतिक हलचल, सामान्य वर्ग की मनोदशा का समस्त रूप से एक चित्र खींचता हो। गूगल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017 में आधार शब्द काफी खोजा गया और फैसलों में काफी समय तक रूचि बनी रही। आधार शब्द के साथ इस दौड़ में नोटबंदी, विकास, स्वच्छ, योग और बाहुबली शामिल थे।

Comments