भूख खोलेंगे ये घरेलू नुस्खे

भूख खोलेंगे ये घरेलू नुस्खे 

कुछ लोगों में भूख न लगने की समस्या होती है। इसके कई कारण हो सकते हैं। लेकिन आर्युर्वेद में कई नुस्खे बताए गए हैं जिनसे भूख खुलती है। साथ ही ये इस समस्या के कारण को भी खत्म कर सकते हैं। जानते हैं घर में आसानी से उपलब्ध मसलों से कैसे भूख न लगने की समस्या का करें समाधान..... 

50 ग्राम अजवाइन में 12 सेंधा नमक मिलाकर चूर्ण प्रतिदिन सुबह उठकर दो ग्राम चूर्ण पानी के साथ खाने से भूख बढ़ती है और वात संबंधीत समस्याओं से राहत मिलती है। 

सोंठ, अजवाइन, छोटी पिप्पली, काली मिर्च और जीरे को बराबर मात्रा में लें और उसमे थोड़ी हींग मिलाकर महीन चूर्ण बना लें। दो सप्ताह तक प्रतिदिन एक गिलाश छाछ के साथ एक चम्मच चूर्ण का सेवन करने से कब्ज और पेट की अनेक समस्याओं से राहत मिलती है। 

सेंधा नमक, त्रिफला, अजवाइन और हींग को बराबर मात्रा में मिलाकर महीन चूर्ण बनाएं। इसे समान मात्रा में पुराना गुड़ मिलाकर छोटी-छोटी गोलियां बनाकर रख लें। इसे खाना खाने के बाद एक गोली पानी के साथ लें कुछ ही दिनों में आपको असर दिखाई देने लगेगा। 


Comments