बदलते मौसम में संभालिए सेहत

बदलते मौसम में संभालिए सेहत - बदलते मौसम के साथ सर्दी जुकाम व सांस की बीमारी होना आम बात है। ये बीमारियां हमारी जीवनचर्या को प्रभावित करती हैं। कुछ घरेलू उपचार हम इन बिमारियों से बच सकते हैं। 

अखरोट - अखरोट खाने से सर्दी जुकाम व सांस की बीमारी से बचाव होता है। अजवायन को गर्म पानी में मिलाकर दिन में दो बार पीने से खांसी व जुकाम में लाभ होता है। कफ वाली खांसी में भी यह अच्छा है। 

अलसी - अलसी का पानी से सांस की बीमारी व खांसी में आराम मिलता है। दो चम्मच अलसी  बीजों को पानी में भिगों दें। 12 घंटे के बाद इस पानी को पी लें। इससे दमे के मरीजों को बहुत फायदा होता है। भुनी अलसी को शहद के साथ चाटने से खांसी मिटती है। खांसी में अनार का रस पीने लाभ होता है। शरीर मजबूत बनता है। अनार के फूलों के छिलके मुहं में रखकर चूसने से भी खांसी आराम मिलता है। 

ईसबगोल -ईसबगोल के तीन चार ग्राम बीजों को गर्म पानी से लेने  सांस व दमें के रोगियों को बड़ा फायदा होता है। अंगूर भी खांसी में आराम देता है। मुनक्का आग पर गर्म करके, उसके बीज निकाल कर पिसी हुई काली मिर्च मिलाकर रात को सोने से पहले खाने से भी खांसी नजला जुकाम में बहुत फायदा होता है। पिंड खजूर को दूध में मिलाकर खाने से खांसी जाती रहती है। 

 

Comments