हिपनोटिज़्म

हिपनोटिज़्म से हो रहा है इलाज - हिपनोटिज़्म के बारे में साधारण: लोगों में यही भ्रम की इसका इस्तेमाल सिर्फ़ किसी दूसरे व्यक्ति से मनचाहा काम कराने के लिए किया जाता है यह कोई अभ्दुत विद्या है, लेकिन यह पूरी तरह सत्य नहीं है। देवानंद जमाने की की पुरानी फिल्मों बहुत बार  ऐसा ही देखा है। कि जब घड़ी का पेंडुलम दूसरे व्यक्ति आंखों सामने लटकाकर हिलाया जाता है, फिर उक्त व्यक्ति  मनचाहा काम करने के लिए तैयार हो जाता था। इसके अलावा अधिकतर लोगों की हिपनोटिज़्म के बारे में बहुत कुछ नहीं मालूम। 

मानव मन के दो भाग होते हैं पहला चेतन मन, दूसरा अवचेतन मन। अवचेतन मन की शक्ति अपार बताई जाती है, ऐसा माना जाता है कि इसी अवचेतन मन शक्ति को जागृत करके बड़े - बड़े असंभव काम किए जा सकते हैं। हिपनोटिज़्मका प्रयोग करते समय अवचेतन मन की शक्ति का प्रयोग किया जाता है। साधारण शब्दों में कहा तो हिपनोटिज़्म निद्रा और जागृत अवस्था के बीच की अवस्था है। 

हिपनोटिज़्म का इस्तेमाल मनोवैज्ञानिक चिकित्सा में किया जाता है। पश्चिमी देशों में सम्मोहन को एक विज्ञान के रूप में क़ानूनी मान्यता मिल चुकी है, वहां अस्पतालों में अन्य चिकित्सकों की तरह सम्मोहनवेत्ताओं के अलग से पद होते हैं एवं पुलिस भी अपराधियों के ख़िलाफ़ सबूत जुटाने में हिपनोटिज़्मकी मदद लेती है। इसका सहायता से बहुत सारे चिकित्सक हैं जो छोटे-मोटे ऑपरेशन के वक़्त मरीज को बेहोस नहीं करते, बल्कि होप्नोटाइज करके मोहनिद्रा में सुला देते हैं। आत्मविश्वास बढ़ाने में यह विधि बेहद कारगर रही है। इसकी सहायता से आप नशे की कोई भी लत से छुटकारा पा सकते हैं। 

Comments