फ्रूटफुल

रोगों से लड़ने की प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ाती कीवी -

कीवी एक छोटा फल है लेकिन सेहत के लिहाज से इसके कई बड़े फायदे हैं। इसमें विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही डायट्री फाइबर से युक्त होने के कारण पाचनतंत्र को दुरुस्त रखती है। जानते हैं इसके अन्य फायदों के बारे में-

 

इम्युनिटी बढ़ाए - शारीरिक कमजोरी या थकान अधिक रहती है तो रोजाना एक या हफ्ते में 2-3 खाई जा सकती है। इसमें विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो ऊर्जा बढ़ाने का काम करते हैं। 

गर्भवती महिला के लिए - गर्भावस्था की शुरआत से ही गर्भस्थ शिशु के बेहतर विकास के लिए फॉलिक एसिड के अलावा अन्य तत्त्वों के सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं। ऐसे में कीवी फॉलिक एसिड की कमी दूर करने में मददगार होती है। 

नियंत्रित मधुमेह -कीवी में प्राकृतिक ग्लूकोज पाया जाता है। इसे खाने  रक्त  ग्लूकोज का स्तर नहीं बढ़ता जिससे ब्लड शुगर लेवल सामान्य बना रहता है। 

मजबूत हडिडयां व मांसपेशियां - उम्रदराज लोगों का अलावा जिनकी हडिडयां और मांसपेशियों कमजोर होती हैं, वे नियमित रूप से कीवी खा सकते हैं। ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से पीड़ित महिला को इसे खाने से फायदा होगा।

Comments