फल - सब्जी

मधुमेह में भी लाभकारी कुंदरू :- 

जैसा कि सभी जानते हैं हरी सब्जियां कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखती हैं, कुंदरू अथवा गिलोड़ा इतनी गुणकारी सब्जी है कि इसका उपयोग आयुर्वेद में मधुमेह में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए किया जाता है। 

इसका उपयोग शाक, सलाद, अचार, सूप आदि में किया जाता है। इसमें कैल्शियम बीटा कैरोटिन, विटामिन सी काफी मात्रा में होता है। इससे पाचन दुरुस्त रहता है।

कुंदरू बेल को जड़ में मोटापा दूर करने के गुण होते हैं। 

पाचन में सहायक है। इससे चयापचय क्रिया ठीक रहती है। 

इसका लोह तत्व रक्त में लाल कणों का निमार्ण करता है। 

कुंदरू ने विटामिन बी2 है जो घुलनशील विटामिन हैं। हमारे शरीर को दैनिक रूप में इसकी आवश्यकता होती है। 

मानसिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है। यह तन मन को स्वस्थ रख कर अवसाद से दूर रखता है। 

कुंदरू में थायमिन है जो कार्बोहाइड्रेट को ग्लूकोज में परिवर्तित करने में मदद करता है जो प्रोटीन व वसा को टूटने में मदद करता है। 

किडनी स्टोन को रोकता है कुंदरू। इसमें जिस प्रकार का कैल्शियम है वह किडनी में पथरी को पैदा होने में अवरोध पैदा करता है। 

कुंदरू के रस का उपयोग उच्च रक्तचाप को कम करता है। बढ़े हुए रक्तचाप में इसका रस लाभ बनाता है। 

हडिड्यों को मजबूत बनाता है। 

कुंदरू में एंटी हिस्टा माइन गुण होते हैं जो स्किन इरिटेशन को बाहरी रूप से ठीक करते हैं।

Comments