कच्चे केले

कच्चे केले के भी फायदे "अनेक :- पके हुए केले के कई फायदे आपने सुने होगें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भोजन में कच्चे केले से बनी सब्जी, चिप्स, नमकीन या अन्य सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती हैं। इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिसमे पाचनतंत्र मजबूत रहता है। 

पोषक तत्त्व :- पोटेशियम के अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, मिनरल्स, स्टार्च, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन-बी6, सी आदि भरपूर मात्रा में होते हैं। 

ये हैं फायदे :- खासकर सब्जी के रूप में इसे खाने से हडिडयां मजबूत होती हैं व मानसिक रूप से व्यक्ति रिलेक्स महसूस करता है। यह पाचन रसों का स्रावण कर पाचनक्रिया दुरुस्त रखता है। 

जिन्हें डायबिटीज की शिकायत है या मधुमेह की शुरूआती अवस्था है वे पेन्क्रियाज के कार्य को सुचारु रखने के लिए इसे खा सकते हैं। 

भूख बढ़ाने का काम करता है कच्चा केला। कब्ज और पेट संबंधी अन्य दिक्क्तों को दूर कर शरीर से विषैले तत्त्व निकलता है। 

ध्यान रखें :- स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है इसलिए दिनभर में 1-2 कच्चे केले ही खाएं वर्ना गैस की समस्या हो सकती है।

Comments