गर्म पानी पीने के हैं बहुत फायदे :- ''आयुर्वेद में पानी को अमृत खा जाता है लेकिन ठंडा पिएं या गर्म यह जानना जरूरी है। विशेषकर सर्दी के दिनों में। आयुर्वेद अनुसार मौसम कोई भी हो हमेशा ठंडे पानी से परहेज करना चाहिए खासकर खाना खाने के दौरान। इस दौरान ठंडा पानी पीने से पाचनतंत्र पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी स्थिति में शरीर में विषैले तत्त्वों का स्तर बढ़ने लगता है। वही इसके विपरीत गर्म पानी शरीर की चर्बी को घटाने साथ शरीर से विषैले तत्त्वों बाहर निकलता है। जानते हैं गर्म पानी पीने के फायदे.....
डिटॉक्सिफिकेशन :- गर्म पानी पीने से शरीर में मौजूद तत्त्व बाहर निकल जाते हैं। इसके लिए सुबह गर्म पानी में नींबू व शहद डालकर पी सकते हैं।
पाचनतंत्र बेहतर :- गर्म पानी पीने से पाचनतंत्र में सुधार होने के साथ मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।
कब्ज से राहत :- नियमिततौर पर सुबह बेहतर गर्म पानी पीने से आंतों में रक्तसंचार बेहतर होता है। इससे पेट साफ रहता है और कब्ज से मुक्ति मिलती है।
गले की खराब दूर :- बंद नाक और गले की खराश से परेशान हैं तो गर्म पानी पिएं। इससे शरीर का रक्तसंचार बेहतर होने के साथ गले की समस्या भी दूर होती है।
दूर होते रैशेज :- गर्म पानी पीने से शरीर में पित्त का स्तर कम होता है। इस कारण स्किन इंफ्लेमेशन से जुड़ी समस्या जैसे मुंहासे, रैशेज दूर होते हैं।
Comments