स्वस्थ दांतों के लिए खाएं ये चीजें

स्वस्थ दांतों के लिए खाएं ये चीजें :- स्वस्थ और मजबूत दांतों के लिए कुछ खास फूड भी नियमित रूप से खाने चाहिए। 

 

चीज :- खाने में स्वादिष्ट होने के साथ यह दांतों के लिए बेहद फायदेमंद भी है। 

दही :- दही में भी कैल्शियम और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में होता है। इसमें प्रोबायोटिक्स भी होते हैं, जो मसूड़ों को स्वस्थ व मजबूत रखते हैं। लेकिन दही हमेशा बिना चीनी डाले ही खाएं। 

सेव :- सेव में जल और रेशे पर्याप्त मात्रा में होते हैं। खाना खाने के बाद एक सेव रोज खाएं। इससे मुहं में भोजन के जो अंश रह जाते हैं, वे भी साफ हो जाएंगे और दांतों में सड़न नहीं होगी। कैविटी नहीं होगी। 

गाजर :- गाजर दांतों के लिए भी अच्छी होती है। चबा-चबाकर गाजर खाने से दांतों की कसरत तो होती ही है, मुंह में पर्याप्त मात्रा में लार भी बनती है, जो दांतों की कैविटी की रोकथाम करती है। 

हरी सब्जियां :- दांतों के इनेमल को सुरक्षित रखने में हरी साग-सब्जियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इनमें प्रचुर कैल्शियम और फोलिक अमल होता हैं, जो दांतों को हल्दी रखता है। इनमें कई तरह के विटामिन और मिनरल भी होते हैं।

Comments