ब्रोकली खाने के 5 फायदे

ब्रोकली को बहुत कम लोग डेली डाइट में शामिल करते हैं लेकिन ये शरीर को काफी फायदा पहुंचाती है। इसे पकाकर खाने की बजाय उबालकर खाना ज्यादा फायदेमंद है। इसमें कई महत्त्वपूर्ण तत्त्व पाए जाते हैं जैसे आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-ए और सी। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। जो शरीर  रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। 


 

मधुमेह में फायदेमंद :- शरीर में ब्लड शुगर स्तर अनियंत्रित होना और शरीर में कैल्शियम की कमी होना दोनों ही बेहद आम है। ब्रोकली में मौजूद पोषक तत्व दोनों से समस्याओं से राहत दिलाते हैं। 

आई प्रॉब्लम से बचाव :- ब्रोकली मोतियाबिंद और मस्क्युलर डिजेनरेशन जैसी समस्याओं से बचाती है। इसमें बीटा-केरोटीन नामक पोषक तत्त्व होता है। जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। 

त्वचा की देखभाल :- अपनी त्वचा पर यूवी रेडिएशन और सूजन के प्रभाव को कम करने के लिए ब्रोकली का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें कई विशेष तत्त्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए अच्छे हैं। 

गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी :- इसमें कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जिंक होता है जिससे हडिडयां मजबूत होती है।

Comments