घर में बोरियत होने पर ऐसे बिता सकते हैं अच्छा समय

घर में बोरियत होने पर ऐसे बिता सकते हैं अच्छा समय 

स्कूल - कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को एवं महिलाओं को ज्यादा समय घर में बिताना होता है। कई बार उन्हें बोरियत महसूस होने लगती है। इस समय को बेहतर तरह से बिताने के लिए कुछ बातें अपनाकर उस समय का अच्छा उपयोग किया जा सकता है। 

 

किताबें पढ़ना : - आपके घर में ऐसी किताबें होनी चाहिए, जिनसे नॉलेज बढ़ता हो। यहां ध्यान रखना होगा कि पुस्तकें वो न हों, जो हमारे किसी काम की नहीं होतीं। अगर किसी खास विषय में रूचि हो तो उन्हें जरूर पढ़ा जा सकता हैं। अगर प्रेरक कहानियां पढ़ना अच्छा लगता हो तो ऐसा जरूर करें। इसके अतिरिक्त कुछ किताबें ऑनलाइन भी पढ़ने को मिलती हैं, इंटरनेट पर पसंद की किताबें खोज सकते हैं। 

* पसंद की डीश : - अगर रुचि खाने की चीजें बनाने में हो तो ऐसा किया जा सकता है। इसमें खुद की एवं परिवार की पसंद की चीजें बनाकर हम घर के लोगों को खुश कर सकते हैं। 

* पेट डॉग के साथ सैर : - सुबह के वक्त पेट डॉग को सैर कराना बहुत अच्छा होता है। उसके साथ खुद भी सैर कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त दोपहर या शाम को भी समय होने पर सैर कराने ले जा सकते हैं। 

* बागवानी : - घर में पौधे या बगीचा होने पर वहां की देखरेख की जा सकती है। बगीचे को संवारने के साथ-साथ वहां नए पौधे लगाने एवं पुराने पौधों की मिट्टी में खाद डालने के अतिरिक्त उनकी छंटाई की जा सकती है। 

* मनोरंजन : - दिन भर का कुछ वक्त अपने पसंद के मनोरंजन में बिताना अच्छा होता है। इसमें कुछ समय तक संगीत सुनना एवं फिल्में देखना शामिल है। उसका सकारात्मक असर होता है, जिससे थकान भी मिटती है और रिफ्रेश महसूस होता हैं।

 

Comments