अमरुद

सर्दियों में सेहतमंद रखता है अमरुद 

मौसम का मिजाज बदल रहा है। सर्दी की शुरुआत होने वाली है। इस मौसम में अमरुद की आवक काफी होती है। अमरुद कई तरह से सेहत के लिए फायदेमंद है।इसे चाट के रूप में, जैल और जैली के रूप में भी खा सकते हैं। अमरुद में विटामिन-सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर कई दूसरे विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं जो आपकी बॉडी को पाषक तत्त्व एब्जॉर्ब करने में मदद करते हैं। जानते हैं इसके फायदों के बारे में -

तेज होता दिमाग - इसमें विटामिन - 3 व बी - 6 होता है, जिसके कारण ब्रेन में रक्तसंचार बेहतर होता है। मेमोरी पावर बढ़ती है साथ ही तंत्रिकाएं भी रिलैक्स होती हैं। 

मजबूत होती इम्युनिटी - अमरुद विटामिन - सी का अच्छा स्रोत है। इसमें संतरे से चार गुना ज्यादा विटामिन - सी होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। साथ ही संक्रमण और अन्य बिमारियों से बचाया है। 

मधुमेह से बचाव - इसमें मधुमेह से बचाने के लिए हाई फाइबर सोर्स और लो - ग्लाइसीमिक इंडेक्स है। लो-ग्लाइसीमिक इंडेक्स अचानक शुगर लेवल बढ़ने से रोकता है, वही हाई फायबर के कारण शुगर नियंत्रित होती रहती है। 

कब्ज से राहत - अमरुद कब्ज से भी राहत दिलाता है इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो मल को नरम करता है, साथ ही इसके बीज आँतों की सफाई करते हैं। 

Comments